ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद की अनाज मंडी में ढाबे पर खाना खाने आए युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है | युवकों ने होटल में तैनात कारिंदों की जमकर पिटाई की | गुंडागर्दी की तस्वीरें होटल में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गई |
सीसीटीवी कैमरे हुई कैद गुंडागर्दी
निजी बैंक के कर्मचारी अनाजमंडी के कालूराम ढाबा में खाना खाने गए थे | देर रात होने के चलते वेटर ने कहा कि ढाबा बंद करने का समय हो गया है | इसी बात पर बैंक कर्मचारी भड़क गए और होटल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी |
पुलिस ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
मामले में पुलिस से इसकी शिकायत की गई | जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली है | पीड़ित लोगों को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी |
Watch Video
https://youtu.be/UfaYrMbmV9g
