लंदन के बाद अब पाकिस्तान में होगा Referendum 2020 !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खालिस्तान का समर्थन करने वाले सिख्स फॉर जस्टिस अपने बुराई से भरे समागमों को करने से बिल्कूल भी बाज नहीं आ रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खालिस्तान का समर्थन करने वाले सिख्स फॉर जस्टिस अपने बुराई से भरे समागमों को करने से बिल्कूल भी बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों से पता चला है कि रेफरेंडम 2020 की मुहिम के तहत अपना समागम पाकिस्तान में करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस समागम को अगले साल किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले रेफरेंडम 2020 ने समागम यूके में किया था जिसका भारत ने विरोध किया था।

sikh referendum 2020

सूत्रों से य़े भी पता चला है कि इस पाकिस्तान में किए जाने वाले समागम को लेकर कहा कि अगले साल पाकिस्तान में ननकाणा साहिब  प्रोग्राम किया जाएगा।  ये समागम श्री गुरूनानक देव जी को समर्पित होगा। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि सिखस फॉर जस्टिस ने इस प्रोग्राम को श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के दौरान रखे जाने की योजना बनाई जा रही है। ये उस समय इसलिए रखी जा रही है क्योकि इस दौरान दूनिया भर से सिख संगत दर्शन के लिए आएगी।

referendum 2020

गौरतलब है कि इस तरह का समागम यूके में किया गया था जिसका भारत ने विरोध किया था साथ ही भारत का ये भी कहना है कि सिखस फफॉर जस्टिस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी समर्थन के कारण ही इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *