ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाक रेंजर्स ने मृतक बलविंद्र सिंह के शव को भारतीय फौज को सौंप दिया | बीते दो दिन पहले मृतक बलविंद्र सिंह अपने खेतों में गया था | जहां रावी दरिया में तेज बहाव होने के कारण किसान बलविंद्र सिंह पानी में बहकर पाकिस्तान चला गया था |
औजला ने पाक रेंजर्स से की थी बातचीत
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बीएसएफ रेंजर्स के साथ मिलकर पाकिस्तान रेंजर्स से बात की.. पाक रेंजर्स ने कहा कि वो बलविंद्र सिंह की डेड बॉडी को अटारी वाघा बॉर्डर पर सौंपेंगे | जिसके चलते पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय बीएसएफ को मृतक बलविंद्र सिंह की डेड बॉडी सौंपी |
परिजनों ने सरकार से की अपील
मृतक के परिजनों ने कहा कि बीएसएफ की मद्द से उन्हें बलविंद्र की डेड बॉडी मिली है | जिसके बाद परिजनों ने सरकार उनकी मदद करने की अपील की है |
पोस्टमार्टम के बाद सौंपी जाएगी डेडबॉडी
वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि 174 की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को डेडबॉडी सौंप दी जाएगी |
