ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे देश में ऑन लाइन दवाइयों की बिक्री को लेकर आल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएसन की तरफ से देश व्यापी हड़ताल का आह्वाहन किया गया | जिसके चलते जिला गुरदासपुर में दवाओं की दुकानें बंद है |
पठानकोट
वहीं पठानकोट में भी मैडिकल स्टोर वालों ने अपनी दुकाने बंद रखी और सरकार के खिलाफ रोष जताया उन्होंने कहा की जब तक सरकार ओन लाइन मैडिसन बंद नहीं करवाती तब तक उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा | पठानकोट कैमिश्ट एसोएशन के प्रधान राजेश महाजन ने कहा की जो दवाई ऑन लाइन आती है उससे दुकानदारों पर काफ़ी फ़र्क पड़ता है इस लिए जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनका रोष जारी रहेगा |
पटियाला
भारत बंद की कॉल का ऐलान किया गया है लेकिन पटियाला में इसका असर मिलाजुला दिख रहा है | मामले में रिटेल दुकानदार का कहना है कि मरीजों को हो रही परेशानियों को चलते उन्होंने दुकाने खुली रखी हैं |
राजपुरा
दवा विक्रेताओं की हड़ताल के चलते राजपुरा मे भी बन्द का असर देखने को मिला | जहां शहर की सारी कैमीस्ट दुकानें बंद हैं | जिससे सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है |
Watch Video
https://youtu.be/pSVxZH9jcfY
