ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक युवक को फेसबुक चलाना पड़ा महंगा | मामला है फरीदाबाद का जहां एक फेसबुक कमेंट कि वजह से एक युवक की बिना किसी गलती के पिटाई कर दी गई | आपकों बता दें कि युवक ने अपने फेसबुक पर अपनी एक पिक्चर अपलोड की थी | जिसको उसी की एक जानकार महिला ने लाइक करते हुए कमेंट किया- ‘लुकिंग लाइक परमीश वर्मा’ |
कमेंट को देखने के बाद महिला के पति और उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर युवक को देर रात उस समय घेर लिया और जब वह मंदिर से घर लौट रहा था तभी उसकी बाइक रुकवा कर बेसबॉल के डंडो से युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी | जिसके चलते युवक के शरीर पर गहरी चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा | वहीँ पीड़ित और उसकी पत्नी का कहना है कि कई बार पुलिस और 100 नम्बर कंट्रोल रूम को फोन किया गया लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया है |

