ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए होती है पर यदि पुलिस ही अपना हैवानियत से भरा रूप दिखा दे तो वो कैसे लोगों को बदमाशों से बचा पाएंगे और पुलिस और बदमाशो में क्या फर्क रह जाएगा। ऐसा ही कारनामा पंजाब पुलिस ने किया है। पंजाब पुलिस पर किसी ना विवाद के कारण सवाल उठते रहते है। ऐसा ही एक और कारनामा पंजाब पुलिस ने किया है जिसमें एक बार फिर से पंजाब पुलिस विवादों में घिर आई है। बता दें कि पंजाब पुलिस के क्राइम विभाग के अधिकारियों ने सरकारी जीप की छत पर एक महिला को बांध कर फिर उसको गिरा दिया।
इस शर्मनाक हरकत के बाद पंजाब पुलिस के ऊपर सवाल उठ रहे है कि आखिर वो कैसे लोगों को बदमाशों से बचा पाएंगे। इस मामले पर पीड़ित महिला का कहना है कि 22 सितंबर को पुलिस ने उसके पति को जबरदस्ती बिना किसी कसूर के घर से उठा कर ले गए जब उन्होने इस बात का विरोध किया तो अधिकारियों ने महिला के साथ मारपीट की।
https://www.youtube.com/watch?v=wUhB3tIwMwU
महिला ने का ये भी कहना है कि ये मामला यही नहीं थमा एक बार फिर से क्राइम विभाग के अधिकारी उनके घर पर जब उनको उसके पति नहीं मिले तो उन्होने बिना किसी महिला पुलिस अधिकारी के उनके साथ मारपीट की और फिर उसको जबरदस्ती जीप पर बांध कर पूरे गांव में घुमाया और फिर उसको गिरा कर चले गए। इस मामले के कारण महिला का पांव टूट गया और उसको मामूली चोट भी आई।
गौरतलब है कि इस मामले के कारण परिजनों में काफी रोष पाया जा रहा है। पंजाब पुलिस की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल रोष प्रगट कर रहे परिजनों ने इंसाफ की मांग की है। वहीं इस मामले के साथ ही पंजाब पुलिस का और भी ज्यादा घिनौनी चेहरा सामने आ गया है अब देखना होगा पीड़ित महिला को इसांफ कब तक मिलता है।


