ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ट्राई सिटी चंडीगढ़ में लगातार बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं के बीच पुलिस को तीन स्नेचर्स को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है | गिरफ्तार किए गए स्नैचर्स लोगों के मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो जाते थे | पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी | आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने लूट की 10 वारदातों को सुलझाने का दावा किया है |
पुलिस ने इनके पास के 7 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिले बरामद की हैं | आरोपियों की पहचान लुधियाना के रहने वाले हैप्पीजीत सिंह और विक्की के तौर पर हुई है, वहीं तीसरे आरोपी की पहचान यूपी के फैजाबाद के रहने वाले रमेश कुमार के रुप में हुई है | डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि विक्की और रमेश ड्रग एडिक्ट हैं |
जो नशे के लिए ये वारदाते कर रहे थे | वहीं हप्पीजीत चंडीगढ़ के होटल में वेटर था जो इन वारदातों में इनके साथ होता था | विक्की चंडीगढ़ में रहने वाली अपनी बूआ की एक्टिवा लेकर आता था जिसके बाद ये इन वारदातों को अंजाम देते थे |
Watch Video
https://youtu.be/J0hmjBMcPnI
