ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब, हिमाचल और आस पास के कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन काफी अस्त व्यस्त हो चुका है।
भारी बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हो रही है। सूत्रों से पता चला है कि ब्यास दरिया का में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने लगे है और कहा जा रहा है कि दरिया का स्तर खतरे के निशान से ऊपर आने लगा है जिस कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे को आम आवाजाई के लिए बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिन से लगातार बारिश आफत बन कर बरस रही है। जिस कारण पंजाब के किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस साल की बारिश ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट हुई है।
बता दें कि मानसून सीजन जुन से लेकर 30 सितंबर तक का होता है। इससे पहले ही मौसम विभाग ने पंजाब में भारी बारिश का तीन दिन के लिए भारी बारिश का अर्ल्ट जारी किया हुआ था। इस चेतावनी के बाद दो दिन से लगातार बारिश हो रही है।



