ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर थाना डिविजन नंबर 2 के अधीन आते बीएसएफ कॉलोनी गांधी कैंप में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली | मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप मे हुई है |
जानकारी देते हुए मृतक के पिता मंगल दास ने बताया उन्हें सुबह घर से फोन आया था कि रंजीत ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | इसकी सूचना पुलिस को मौके पर दी गई | जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की |
बताया जा रहा है कि मृतक रंजीत की 1 साल पहले की शादी हुई थी और अपनी पत्नी को 2 दिन पहले ही चंडीगढ़ छोड़ कर आया था जिसके बाद अब उसने आत्महत्या कर ली |
Watch Video
https://youtu.be/2rv0QPqcG7o
