ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई गुरुवार देर शाम सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए | हामिद करजई ने कहा कि वो आस्था के साथ श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए हैं |
सिखों की समस्याएं हल करने की कोशिश
हामित करजई ने कहा कि जब वो अफगानिस्तान के राष्ट्रपति थे | उस समय उन्होंने अफगानिस्तान में सिखों की समस्याओं को हल करने की कोशिश की थी और अरदास करते हैं कि अफगानिस्तान के हालात सही हों |
संबंध अच्छे होने से आएगी खुशहाली
उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत के संबंध ठीक हो जाये तो तीनों देशों में काफी खुशहाली आ सकती है |
Wtach Video
https://youtu.be/TyKQuCGgzWI
