ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल की बेटी प्रतिभा जम्वाल जो कुल्लू की रहने वाली इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट कंमाडर हैं | हिमाचल का नाम रोशन करने वाली इस बेटी को 25 सितंबर राष्ट्रपति भवन में सबसे बड़ा तेंजिन नोर्गे खेल अवॉर्ड सम्मान से नवाजा जाएगा | भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडेंट बनने के बाद प्रतिभा इस टीम में चुनी गई हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली पहली महिला हैं |
इंडियन नेवी की छह महिला ऑफिसर्स की इस टीम ने समुद्र की प्रचंड लहरों का सामना कर विश्व भ्रमण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल, नौसेना की 6 महिला अफसरों ने समुद्र के जरिये दुनिया की परिक्रमा की थी ।
इस दौरान उन्होंने 254 दिन में करीब 50,000 किलोमीटर का सफर तय किया था। सात समंदर की परिक्रमा करने वाली हिमाचल की बेटी लेफ्टिनेट कमांडर प्रतिभा जम्वाल पंद्रह अगस्त को नौसेना मेडल से सम्मानित रह चुकी है | अब उन्हें केंद्र सरकार की ओर से एक और सम्मान से नवाजा जायेगा |
बता दे प्रतिभा जम्बाल ने कहा था कि बचपन में जब स्कूल जाते समय फौजियों से भरे ट्रक में सैनिकों को लेह-लद्दाख के लिए जाते हुए देखते थे तो उन्हें देख कर मन में रुचि पैदा हुई है कि सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करनी है | हिमाचल का गौरव बढ़ाने वाली इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट कंमाडर प्रतिभा जम्वाल को केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से उन्हें चुना गया है | बता दे लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल की इस बेटी का जिक्र किया और तारीफ की |




