ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के कैबिनेट और स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को उनके साथी तृप्त राजिंदर बाजवा ने नसीहत दी है। बता दें कि बाजवा ने नवजोत सिंह सिद्धू को नसीहत देते हुए कहा है कि वो अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे को छोड़ कर प्रदेश पर ध्यान दें।
साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि करतारपुर कॉरिडोर को खुलवाना भारत और पाकिस्तान देशों की सरकारों के आपस का मामला है उसको ये मामला छोड़ कर पंजाब पर ध्यान देना चाहिए।
गौरतलब है कि तृप्त राजिंदर बाजवा के इस बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की क्या प्रतिक्रिया होंगी। इससे पहले शिरोमणी अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर कॉरिडोर के मामले को लेकर निशाना साधा था।


