कर्ज का कहर जारी- एक और किसान ने की कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला जारी है। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कई कदम उठाए है इसके बावजुद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला जारी है। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कई कदम उठाए है इसके बावजुद भी पंजाब में किसान कर्ज से परेशान किसान मौत को गले लगा रहे है। पंजाब सरकार ने किसानों पर से कर्ज के बोझ को हल्का करने के लिए कर्ज माफी स्कीम को भी लेकर आए इसके बावजुद भी किसानों में खुदकुशी करने का सिलसिला थमा नहीं।

farmer suicide

बल्कि और भी बढ़ गया था। ऐसा ही एक और मामला नुरपुर बेदी से सामने आया है जहां पर 45 साल के किसान ने खुदकुशी कर ली है बताया जा रहा है कि किसान पर लाखों का कर्जा था जिस कारण वो काफी परेशान चल रहा था इसी परेशानी के चलते किसान ने मौत को गले लगा लिया।

farmer-suicide

किसान को बैंक और आढ़तियों का कर्ज देना था पर वो इस कर्ज को दूर करने में नाकाम था जिस कारण उसने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पंजाब में ये पहला मामला नहीं था जब किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली हो। पर अब देखना होगा कि पंजाब में किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला कब थमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *