हरियाणा और चंडीगढ़ की सस्ती शराब पर पुलिस ने कसा अपना शिकंजा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज़ नहीं आ रहे है। शराब तस्कर एक राज्य से शराब लाकर दूसरे राज्य में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज़ नहीं आ रहे है। शराब तस्कर एक राज्य से शराब लाकर दूसरे राज्य में बेच रहे है। ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है जहां पर हरियाणा से शराब लाकर पंजाब में बेची जाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि एक्साइज विभाग को गुप्त सुचना मिली थी कि हरियाणा से शराब तस्कर शराब लाकर पंजाब में बेचने के लिए आ रहे है।

alcohol

सुचना के आधार पर विभाग ने गांव मल्लन की मंडी में छापेमारी की वहां पर अधिकारियो को हरियाणा की बनी 450 शराब की पेटियों को बरामद की गई जो पंजाब में ठेके पर बेची जानी थी। बरामद की गई पेटियों में से 266 पेटियां  चंडीगढ़ की है। इसके साथ ही 188 के करीब खाली बोतलें भी मिली है।

alcohol

जिसमें शराब भर कर बेची जानी थी। सूत्रों से ये भी पता चला है कि बरामद की गई बोतलों में पंजाब एक्साईज विभाग की मोहरें भी लगी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ एक्साईज विभाग के अधिकारी सूत्रों के कहना है कि शराब तस्कर हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ती और घटिया किस्म की शराब की लाकर पंजाब में बेचते है। पर इस बार अपने इन मनसूबों में सफल ना हो सकें और उनको दबोच लिया गया। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *