ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरोशोर से चल रही है और साथ ही पाकिस्तान की तरफ से श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खोल देने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मुलकात की।
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी पाकिस्तान सरकार तक पहुंच करेंगे जरूरत पड़ने पर शिरोमणी कमेटी पाकिस्तान भी जाएगा। सूत्रों से ये भी पता चला है कि एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लोगोंवाल ने कहा है कि सभी सिख संगत श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खुल जाने का इंतजार कर रही है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस संबंध में दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके भी पूरा जायजा लेने के बाद भारत सरकार के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही इस संबंधी एक कमेटी भी तैयार की जाएगी।


