ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरूघर में जाकर लोग अपने लिए दुआएं मांगते है पर पंजाब में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि ये चोर गुरू घर को भी नहीं बख्श रहे है।
ऐसा ही मामला टांडा से देखने को मिला है जहां पर चोरों ने वहां पर बने गुरू द्वारा साहिब में रखे गोलक पर अपना हाथ साफ किया है।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने अपनी घिनौनी वारादात को अंजाम रात के समय में दिया था। चोरों ने गुरूघर मे रखे गोलक को तोड़ कर नकदी को लेकर फरार हो गए है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गुरूद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



