ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी सरकार के मंत्री अपने किसी ना किसी विवादित बयान के जरीए चर्चाओं का विषय बने रहते है ऐसा ही मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि गिरिराज अपने किसी ना किसी विवादित बयान के कारण चर्चा का विषय बने रहते है।
इस बार उन्होने अपने ट्वीट कर विवादित बयान में कहा है कि साल 2047 में एक बार फिर से भारत का विभाजन हो सकता है। इस बयान के बाद गिरिराज विवादों में घिर गए है और साथ ही मोदी सरकार पर भी निशाना साधा जा रहा है।
अपने बयान में गिरिराज ने कहा है कि साल 1947 को धर्म के नाम पर देश का बंटवारा हुआ था यही स्थिति साल 2047 को भी होंगी।
1947 में धर्म के आधार पर ही देश का विभाजन हुआ वैसी ही परिस्थिति पुनः2047 तक होगी।
72 साल में जनसंख्या 33cr से बढ़कर 135.7cr हो गया है।
विभाजनकारी ताक़तों का जनसंख्या विस्फोट भयावह है ।
अभी तो 35A के बहस पर हंगामा हो रहा है।आने वाले वक़्त में तो एक भारत का ज़िक्र करना असंभव होगा। pic.twitter.com/5RbWk3nEws— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 16, 2018
फिलहाल 35A पर बहस की जा रही है पर आने वाले समय में एक भारत होने का जिकर भी नहीं किया जा सकेंगा। गौरतलब है कि गिरीराज इससे पहले बीजेपी मंत्री गिरिराज ने मॉब लिचिंग, गंगा पर विवादित बयान दिया है।

