महंगाई के दौर में दोस्तों ने पेट्रोल के रूप में दिया शादी का अनोखा तोहफा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के कारण जनजीवन काफी बेहाल हुआ पड़ा है। तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के कारण जनजीवन काफी बेहाल हुआ पड़ा है। तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों का दिनचर्या अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है। जिस कारण लोगों का मोदी सरकार पर से विश्वास उठ चुका है। वहीं तेल की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों ने अजीबों गरीब काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि लोगों ने अब विवाह शादियों में तोहफे के रूप में पेट्रोल देना शुरू कर दिया है।

जी हां तमिलनाडु में कुछ इस तरह का ही मामला देखने को मिला है जहां पर कुछ युवकों ने अपने दोस्त की शादी में उसको तोहफे के रूप में पांच लीटर पेट्रोल दिया है। वहीं दूसरी तरफ विवाहितो जोड़े ने इस उपहार को खुशी स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ पड़ा है।

petrol diesel 1

इस तोहफे पर युवकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल आज के समय में जरूरत भी है और  काफी महंगा भी है जिस कारण उन्होने इसको ही तोहफे के रूप में देना उन्होने जरूरी समझा। बता दें कि इस समय तमिलनाडु में पेट्रोल और डीजल की कीमत 85.15 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *