सरकार अगर इजाजत दे तो मैं तेल 35-40 रूपये प्रति लीटर बेच सकता हूँ- बाबा रामदेव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है जिस कारण देश के लोग मोदी सरकार पर निशाना साध रहे है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है जिस कारण देश के लोग मोदी सरकार पर निशाना साध रहे है। आम लोगों को कही से भी पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रहे है। इसी बीच योग गुरू बाबा रामदेव का तेल के बढ़ते दामों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

petrol diesel 1

सूत्रों से पता चला है कि बाबा रामदेव ने अपने बयान में कहा है कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो इसका खामियाज़ा पीएम नरेंद्र मोदी को आने वाले लोक सभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि यदि सरकार इजाजत दे तो वह देश में 35 से 40 रूपये लीटर में पेट्रोल और डीजल को बेच सकते है।

ramdev and modi

साथ ही बाबा रामदेव ने ये भी कहा कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी स्लैब की कम से कम स्लैब यानि पांच फीसदी में शामिल करना चाहिए। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो सकती है। योग गुरू बाबा रामदेव ने ये भी कहा कि साल 2019 में होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए वो मोदी सरकार के लिए प्रचार नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *