बाबा रामदेव का भी मोदी सरकार से हुआ मोह भंग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साल 2019 में आने वाले वाली लोकसभा चुनाव को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सूत्रों से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साल 2019 में आने वाले वाली लोकसभा चुनाव को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि बाबा रामदेव ने अपने बयान में कहा है कि वो लोक सभा चुनाव में मोदी सरकार का प्रचार नहीं करेंगे।

ramdev and modi

इसके अलावा उन्होने मोदी सरकार को सुचेत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले वो तेल के दामों को कम कर ले नहीं तो आने वाला समय कुछ और ही हो सकता है। मोदी सरकार अभी बहुत से मामलों में अपनी चुप्पी साध कर बैठी हुई है।

ramdev and modi

देश में गिर रहे रूपये की कीमत पर कहा कि बातों से कुछ नहीं होगा बल्कि हर क्षेत्र में काम करके ही कुछ हो सकता है। इसके अलावा बाबा रामदेव ने अपना बयान जारी रखते हुए कहा कि अभी वो और 50 साल देश के लिए काम करेंगे। वो देश को ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *