पाखंडी बाबा का पर्दाफाश, दो सगी बहनों के साथ की अश्लील हरकत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में आए दिन नए–नए बाबा सामने आ रहे हैं जिनके पाखंड का पर्दाफाश हो रहा है | ये बाबा किस तरह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में आए दिन नए–नए बाबा सामने आ रहे हैं जिनके पाखंड का पर्दाफाश हो रहा है | ये बाबा किस तरह से हवस की आग में अंधे हुए पड़े हैं ये भी खुलासा हो रहा है | पंजाब से एक और बाबा का कारनामा सामने आया है | जो अपनी हवस की आग को बुझाने के लिए बच्चियों से अश्लील हरकत करता था | लेकिन जब एक बच्ची ने बाबा की हरकतों के बारे में अपनी मां को बताया तो बाबा के कारनामों का खुलासा हुआ | पूरी वारदात नाभा से सामने आई है | दरअसल नाभा की मेघ कालोनी में पाखंडी बाबा का कारनामा सामने आया है | यहां बाबा मलकीत सिंह ने अपने घर में पीर की जगह पर ही शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया |

पाखंडी बाबा मलकीत सिंह ने दो सगी बहनों को दुष्ट आत्मा का डर दिखाकर उनको कमरे के अंदर ले गया और उनके कपड़े उतरवा कर उनके साथ अश्लील हरकत करता रहा | पीड़ित को जब बाबा की हरकत ठीक नहीं लगी तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई | जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया | पुलिस बाबा को पकड़ पाती इसे पहले ही बाबा फरार हो चुका था |

चलिए आपको पूरा मामला तफतीश से बताते हैं | दरअसल नाभा की रहने वाली दो बहनें जिन्हें बाबा ने अपनी हवस का शिकार बनाने की पूरी प्लानिंग की थी | उनमें से छोटी बहन जिसकी उम्र 16 साल है | वो बीमार रहती थी | इसी दौरान उसकी मां को किसी ने बाबा मलकीत के बारे में बताया | मां अपनी बच्ची को लेकर बाबा के पास गई | उसे बताया गया था कि आप बाबा मलकीत सिंह के पास जाकर पीर की जगह पर चौका भरो | मां ने ऐसा ही किया और मां ने अपनी छोटी लड़की को रात करीब 2 बजे पाखंडी बाबा के पास ले गई | बाबा ने छोटी लड़की को अंदर बुलाया और उस के सभी कपड़े उतराव कर नग्न कर दिया और उस के साथ अश्लील हरकत करने लगा | इतना ही नहीं बाबा ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा |

लड़की बिल्कुल सहम गई और कई दिन पीडित लड़की ने खाना तक नहीं खाया | पीडित लड़की की मां फिर अपनी बड़ी लड़की को लेकर बाबा के पास गई और बाबा ने छोटी लड़की की तरह ही उससे भी वैसी हरकते शुरू कर दी | लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाकर पाखंडी बाबा की सारी बात मां को बताई | जिसके बाद गाँव वासी इकठे होकर पाखंडी बाबा के ख़िलाफ़ हो गए और पुलिस में बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई |

वहीं इस मौके पर गाँव के पूर्व सरपंच हरजिन्दर सिंह और गाँव के निवासी रगबीर सिंह ने कहा कि इस पाखंडी बाबा के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए ताकि ये बाबा किसी और से ऐसी हरकत न कर सके |  मामले में ऐस.पी मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि बाबा के खिलाफ पोस्को एक्ट के साथ साथ अन्य धाराओं के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है और बाबा की तलाश भी शुरू कर दी है । पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है | उम्मीद की जानी चाहिए की जल्द ही आरोपी बाबा पुलिस के शिकंजे में होगा | लेकिन इस मामले ने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसे बाबाओं पर पुलिस लगाम लगा पाएगी |

Watch Video

https://youtu.be/3BnEXVKCg4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *