गुरूओं की बेअदबी कर आखिर कौन भड़काना चाहता है सिखों की भावनाओं को ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रही है और इस वायरल हो रही वीडियो के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रही है और इस वायरल हो रही वीडियो के कारण सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है। बता दें कि एक कब्बा चमार नाम की फेसबुक आईडी पर श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। बता दें कि इस आईडी ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की तस्वीरों को शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट पर लगाई गई और इसको सोशल मीडिया पर शेयर भी की गई। गौरतलब है कि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इन तस्वीरों पर एतराज जताते हुए इस मामले की शिकायत भी की और साथ ही इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने की भी बात कही।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/279294519580769/

वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर कब्बा चमार नाम की आईडी  पर दिखने वाले व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव किया और बताया कि जिस पर श्री गुरू गोबिंद सिंह की तस्वीरों को गलत तरीके के साथ दिखाया जा रहा है वो आई उनकी नहीं है और ना ही उसने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की तस्वीरों के साथ कुछ किया है। इसके अलावा युवक ने ये भी कहा कि कुछ शरारती लोगों ने ही इस तरह के मामले को अंजाम दिया है जिस कारण असली आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। खैर अब ये तो आने वाला समय बताएगा कि इस मामले की क्या सच्चाई है और इस मामले को अंजाम देने वाला व्यक्ति कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *