ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसे होने की खबर सामने आई है।
मिली जानकारी अनुसार मिनी बस किशतवाड़ में एक गहरी खाई में गिर गई जिस कारण इस हादसे के कारण 15 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ये मिनी बस कुछ ज्यादा ही ओवरलोड थी जिस कारण बस भार ना संभाल सकने के कारण अपना संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे के कारण कई लोगों की मौत हो गई और जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।



