ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास का रिश्ता होता है | लेकिन जब यही रिश्ता धोखे का बन जाए तो आप क्या कहेंगे | होशियारपुर में कुछ ऐसा ही हुआ जहां एक पति ही अपनी पत्नी की मौत का कारण बन गया |
होशियारपुर के दसूहा में झाड़ियों में पड़ी ये लाश 37 वर्षीय हरजिंदर कौर की है | जिसने इलाके में दहशत फैला दी है | वहीं जब परिजनों को हरजिंदर की मौत के बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई | परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है | वहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि हरजिंदर का कत्ल किया गया है | मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि उसकी मां को उसके पिता, ताया और गांव के सरपंच ने मारा है |
बेटी ने बताया कि उसकी गांव के सरपंच और ताया के साथ पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था और उनके घर से कुछ जरुरी कागजात भी गुम है जिसे उनको शक है की इस कत्ल में उसके पिता का भी हाथ है | वहीं इस वारदात के बाद मृतिका की मां भी सदमे में है |
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा | पुलिस ने मृतका की बेटी के बयानों पर मामला दर्ज करते हुए मृतक के पति गोपी सिंह, जेठ सतपाल और सरपंच देश राज पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर अगली करवाई शुरू कर दी है |
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | पुलिस ने ये भी उम्मीद जताई है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा | अब देखना ये होगा कि आरोपी कब पुलिस के शिकंजे में होते हैं | लेकिन हत्या की इस वारदात ने इलाके के लोगों में खौफ पैदा कर दिया है |
Watch Video
