ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने लुधियाना के रिंकल मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लेने का दावा किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने दावा किया है कि सुपारी लेकर रिंकंल का हत्या के आरोपी तीन गुंडो को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब कि इस मामले के मुख्य आरोपी जतिंद्रपाल जो कि कांग्रेसी कौंसलर के बेटे है को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि जतिंद्रपाल ने रिंकल को सबक सिखाने के लिए गुंडो को सुपारी दी थी। बता दें कि जतिंद्रपाल की रिंकल के साथ पहले से ही निजी दुश्मनी थी।
जिस कारण उसने रिंकल की हत्या करवाई। इस मामले के खिलाफ पुलिस ने मुस्तैदी से जांच करते हुए तीन गुंडों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
https://www.youtube.com/watch?v=AuMYmaVM81U
पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों गुंडो को रिंकल को मारने के लिए सुपारी दी गई थी और ये तीनों गुंडे शेरू ग्रुप से जुड़े हुए है।
साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि इनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के समय पुलिस को इनके पास से दो पिस्तौल, दो कार और गोलियां बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



