ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही है जिस कारण लोगों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण लोगों ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण भारत बंद किया था।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब के जिला पटियाला में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। बता दें कि सबमर्सिबल बोर यूनियन और ऑटो रिक्शा यूनियन वर्करों ने प्रदर्शन किया । कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन में वर्कर हाथों में लाल रंग की बोतलें पकड़कर प्रदर्शन किया।
साथ ही मोदी खून लो तेल दो का नारा भी लगाया। गौरतलब है कि देशभर में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों की जेब ढीली पड़ गई है जिस कारण मोदी सरकार को घेरा जा रहा है।


