ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा के हल्का तलवंडी साबो में अकाली उम्मीदवार पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर अकाली दल के उम्मीदवार और उसके समर्थकों पर फायरिंग की गई।
अकाली उम्मीदवार ने फायरिंग करने के आरोप कांग्रेसी उम्मीदवार पर लगाए है।
वहीं दूसरी तरफ अकाली उम्मीदवार के परिजनो का कहना है कि चुनाव ना लड़ने के लिए ही इस तरह का दबाव बनाया गया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



