पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान डिजाइनर पहुंची हाई कोर्ट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि विरोधी पार्टी कांग्रेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि विरोधी पार्टी कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण ही भारत बंद किया था इसके बाद भी केंद्र सरकार पर कोई असर नहीं दिखा और वो लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाते जा रहे है।

petrol diesel

सूत्रों से पता चला है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण डिजाइनर पूजा महाजन ने दिल्ली हाईकोर्ट में पटीशन दायर की है। पूजा ने हाईकोर्ट में जनतक पटीशन दायर करते हुए ये मांग की है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों में लगाम लगाई जाए और इनकी कीमतों एक ही रखा जाए।

petrol diesel

सूत्रों से पता चला है कि जस्टिस ने पूजा की इस पटीशन को स्वीकार कर लिया है और इस मामले की बुधवार यानि आज की जानी है। सूत्रों का ये भी कहना  कि पटीशनकर्ता ने मांग की है कि हाईकोर्ट केंद्र सरकार को आदेश दे कि पेट्रोल-डीजल को जरूरी चीजों वाली लिस्ट में डाले और उसके दामों को भी एक ही रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *