कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व के लिए केंद्र सरकार से मांगे 2150 करोड़ पर गुरूद्वारे माथा टेकने नहीं गये

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री गुरूनानक देव जी  के 550वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए अपनी कमर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री गुरूनानक देव जी  के 550वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए अपनी कमर अभी से ही कस ली है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व को लेकर सुल्तानपुर लोधी में संतों के साथ मीटिंग की।

captain

इस मीटिंग में उन्होने 11 मैंबरी कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया है जो इस प्रकाश पर्व के समागम में अपना सुझाव देंगी। सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व को लेकर केंद्र सरकार से करीब 2150 करोड़ रूपए की राशी की मांग भी की।

captain

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व को लेकर संतों के साथ तो मीटिंग की पर वहां मौजूद गुरूद्वारे में माथा नहीं टेकने गए। जिस कारण कैप्टन अमरिंदर नए विवाद में घिर गए है। सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर के घुटनों में दर्द होने के कारण वो सुल्तानपुर लोधी के गुरूद्वारा में माथा टेकने नहीं जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *