ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषद और पंचायती चुनाव 17 सितंबर को होने वाले है। पर इससे पहले ही एक गांव के करीब आधा दर्जन किसानों ने इन चुनावों का बॉयकाट कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि टेलां में रहने वाले गाववासियों में से करीब आधा दर्जन किसानों ने इन चुनावों का बॉयकाट कर देने का ऐलान किया है।
किसानी सूत्रों का कहना है कि उनके गांव में उनको फसलों की बिजाई के लिए नहरी पानी नहीं मिल रहा है जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उनको खेती करने के लिए डीजल पर हजारों रूपए खर्च कर पानी का इंतजाम करना होता है। साथ ही किसानों का ये भी कहना है कि उनके साथ वाले गांव वाले सरेआम पानी की चोरी करते है।
जिसकी शिकायत भी की गई है पर पुलिस ने उनके खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि किसानों का ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से उनको झूठा दिलासा दिया गया है पर अब जब तक नहरों में पानी को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनकी तरफ से हर आने वाले चुनाव को बायकाट किया जाएगा।


