ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नंगल शहर में लूट का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। जहां पर कंपनी ने लोगों को विज्ञापन देकर आमदनी बढ़ाने के बारे में बताया। इस को पूरे शहर में इस तरह से प्रचार किया कि भोले-भाले लोग उनके झांसे में आ गए।
मिली जानकारी अनुसार लोगों का कहना है कि कंपनी की तरफ से बताया गया था कि उन्हें अपने मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा फिर इस एप से लगभग रोज 100 के करीब मैसेज करने हैं जिसके एवज में उनको 3 महीने के बाद 5000 दिए जाएंगे लेकिन इस एप को डाउन करने के लिए उन्हें कंपनी को 3000 देने पड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि शुरू शुरू में कंपनी ने कुछ लोगों को पैसे दिए जिसके कारण उन्हें विश्वास हो जाए। पर इसके बाद काफी संख्या में लोगों के जुड़ने के बाद वो पैसे इक्कटा कर वहां से भाग गए। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


