ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खुलने पर स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया। जिस पर बीजेपी ने निशाना साधा है। सूत्रों से पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान का धन्यवाद कर भारत की बेइज्जती की है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा भारत के खिलाफ खुन का बदला खुन का नारा लगा कर करते है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता सिद्धू उनका धन्यवाद कर रहे है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि बीजेपी नेता सईद शाहनवाज़ हुसैन ने ये भी कहा कि सिद्धू और कांग्रेस पार्टी इस पर अपना स्पष्टीकरण दे नहीं तो इस मामले में राहूल गांधी की भी रजामंदी समझी जाएगी। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि कांगेस पार्टी के नेताओं की आदत पड़ चुकी है वो भारत के पीएम की बेइज्जती करती है और पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ करती है।
गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए वहां पर उन्होने पाकिस्तानी आर्मी चीफ को गले लगाया था साथ ही उन्होने भारत वापिस आकर ये बात कही थी कि पाकिस्तानी चीफ ने उनसे करतारपुर साहिब के कॉरिडोर के बारें में विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पाकिस्तान करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खोलने के लिए तैयार हो गए है।


