ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब राज्य योजना बोर्ड की वाइस चेरयमैन रजिंदर कौर भट्ठल पर पंजाब सरकार काफी मेहरबान दिख रही है। पहले पंजाब सरकार ने भट्ठल पर सरकारी निवास स्थान पर मेहरबान की थी और अब पंजाब सरकार ने सिविल सचिवालय में उनको एक कमरा अलॉट किए जाने की खबर सामने आई है।
सूत्रों से पता चला है कि भट्ठल को सिवल सचिवालय में 7वीं मंजिल में कमरा नंबर 19 अलॉट किया गया है जिसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ यदि सचिवालय के नियमों की तरफ ध्यान दिया जाए तो सचिवालय में सिर्फ पीसीएस अधिकारियों, मुख्य मंत्रियों, मंत्रियों, आईएएस अधिकारियों को ही कमरा दिया जा सकता है पर किसी भी बोर्ड या निगम के चेयरमैन को नहीं। हालांकि पंजाब सरकार ने रजिंदर कौर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया हुआ है।
इसके बावजुद भी उनको कमरा नहीं दिया जा सकता। सूत्रों के से पता चला है कि अधिकारियों का कहना है कि यदि योजना बोर्ड का दफ्तर नहीं होता है तो उसको सचिवालय में कमरा देने के बारें में सोचना जाता है. इससे पहले भी एक चेयरमैन को कमरा दिया गया था पर उस समय उनके पास अपना दफ्तर नहीं था जिस कारण उनको सचिवालय में कमरा दिया गया था। वही दूसरी तरफ भट्ठल के पास कमरा होने के बाद भी उनको सचिवालय में कमरा दिया है। जिस कारण उन पर सवाल खड़े किए जा रहे है। गौरतलब है कि रजिंदर कौर भट्ठल पहले भी अपने सरकारी घर को लेकर चर्चा में बनी हुई थी।


