ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नंगल शहर के रेलवे रोड एसबीआई एटीएम मशीन से लेकर शटर तक में करंट होने की खबर सामने आई है। जिस कारण लोगों की जरूरतों के लिए बना एटीएम मशीन आजकल लोगों का स्वागत बिजली के झटकों के साथ कर रहा है। जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी तरफ मामले को देखते हुए एटीएम के गार्ड ने शटर को बंद कर दिया है ताकि कोई दुर्घटना का शिकार ना हो सके। गार्ड ने कहा कि अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि एटीएम मशीन में करंट आना बैंक प्रशासन की लापरवाही को साथ दिखा रहा है। यदि गार्ड एनटीएम कै शटर बंद नहीं करता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


