श्री हरमदिंर साहिब की तस्वीर को पानी की बोतलों पर छापने से भड़के सिख !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर से दिल्ली को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में रेल विभाग की तरफ से यात्रियों को दी जाने वाली पानी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर से दिल्ली को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में रेल विभाग की तरफ से यात्रियों को दी जाने वाली पानी की बोतलों पर श्री हरमिंदर साहिब की तस्वीर छापी गई है जिस कारण सिखों में इस मामले  के कारण काफी रोष पाया जा रहा है।

golden temple

बता दें कि रेल विभाग ने रेल नीर पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर छापी गई है जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है जिस कारण सिखों में इस बात को लेकर काफी रोष पाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर के बाद शिरोमणी कमेटी ने इस मामले की शिकायत रेल विभाग को की।

golden temple

सूत्रों से पता चला है कि रेल विभाग ने इस मामले पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।  वहीं दूसरे तरफ रोष प्रगट कर रहे सिखों का कहना है कि पानी पी कर लोग बोतलों को कूड़े दान में फेंक देते है और इन बोतलों को भी कूड़े दान में फेंका गया है जिस पर श्री हरमदिंर साहिब की तस्वीर छापी गई है जिस कारण उनकी धार्मिक भावनाओ को भारी ठेस पहुंची है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे विभाग ने भरोसा दिलाया है कि वो इन बोतलों को बंद कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *