सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी आने से हुआ हादसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिंजौर मल्लाह मोड़ के पास सुबह सडक़ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई | जानकारी के मुताबिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिंजौर मल्लाह मोड़ के पास सुबह सडक़ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई | जानकारी के मुताबिक हादसे के समय पिंजौर निवासी युवक मोहित कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर जीरकपुर से वापस पिंजौर लौट रहा था | पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया | बुरी तरह से घायल होने और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई |

 kalka accident

जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी सविंदर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे गये जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक मोहित कुमार की मौत हो गई और अज्ञात वाहन चालक मौके से अपना वाहन लेकर फरार हो गया |

kalka accident

पुलिस ने मृतक के शव को कालका स्थित सीएचसी शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है | फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है |

kalka accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *