चोर मस्त और पुलिस पस्त, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है | यहां चोरो ने एक ही रात में 6 महंगी कारो के पार्ट्स चोरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है | यहां चोरो ने एक ही रात में 6 महंगी कारो के पार्ट्स चोरी किए है | आपको बता दें की अब तक चोरो ने लगभग 2 दर्जन कारो के पार्ट्स चोरी किए है | सीसीटीवी कैमरे की इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए यह घटना 31 अगस्त और 1 सितंबर की रात की है जब रात करीब तीन बजे पहले तो चोर घर की रैकी करता हैं और फिर उसके बाद घर के बाहर कुंडी लगा कर घर के सामने खड़ी कार का दरवाजा खोलता है | दरवाजा खोलने के बाद चोर कार में बैठ जाता है और कुछ ही पलों में वो कार के पार्ट्स लेकर बाहर निकलता है और फिर मौके से फरार हो जाता है | लेकिन शायद चोर को ये मालूम नहीं था कि उसकी ये सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो रही है |

वहीं दूसरी ओर वारदात से अनजान पीड़ित परिवार जब सुबह उठता है तब उन्हें घर का दरवाजा बाहर से बंद मिलता है | जिसके बाद वो पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को खुलवाते हैं और इसके बाद जब वो अपनी गाडी को देखते हैं | जो नजारा वो देखते हैं वो उन्हें हैरान कर देता है | गाड़ी का सामान चोरी हो चुका था |

जिसके बाद पीड़ित परिवार पास की एक मस्जिद पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज को खंगालते हैं और तब इस चोरी का खुलासा होता है | वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि जब वो स्थानीय पुलिस चौकी पर्वतिया कालोनी शिकायत दर्ज करवाने गए तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया | जिसने पीड़ित परिवार को मायूस कर दिया | वहीं अब पीड़ित परिवार को पुलिस से किसी मदद की उम्मीद भी नहीं है | पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरों ने एक ही रात में उनके आस-पास की 6 गाड़ियों का सामान चोरी किया है |

वहीँ जब इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारीयों से बात की गई तो वो कैमरे पर आकर कुछ भी कहने से बचते नजर आये | शायद पुलिस का यही रवैया है जिसके कारण इलाके में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं | क्योंकि अगर पुलिस सख्त कार्रवाई करती तो शायद चोर इस तरह से वारदातों को अंजाम न दे पाते |

Watch Video

https://youtu.be/FZEqKkxPm50

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *