ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में बाइक सवार 8 नकाबपोश हमलावरों ने युवक की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी | मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति रोजाना की तरह बस स्टैंड से ऑटो पकड़कर घर आ रहा था | इसी दौरान बाइकों सवार कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर, ऑटो रोकने की कोशिश की | लेकिन, चालक ने ऑटो नहीं रोका तो नकाबपोशों ने ऑटो पर दातर मार दिया |
डर के मारे जैसे ही चालक ने ऑटो रोका, तो युवकों ने उसके पति को ऑटो से बाहर घसीटा और दातरों से हमला कर लहूलुहान कर दिया | जिसके बाद हमलावर उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गए | वहीं, कुछ लोग उसे तुरंत ग्लोबल अस्पताल ले गए और उसके परिजनों को सूचना दी | मौके पर थाना 6 के ASI भी पहुंच गए | लेकिन, घायल के बेसुध होने के कारण उसके बयान नहीं हो पाए | फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है |


