ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वामदलों के समर्थन वाले किसान और मजदूर संगठनों की तरफ से दिल्ली में एक बड़ी रैली निकाली जा रही है | मजदूर किसान संघर्ष रैली सुबह करीब 10 बजे से रामलीला मैदान से शुरू हुई | जिसमें शामिल लाखों किसान-मजदूर संसद भवन की तरफ कूच की | केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे देश के किसान एक बैनर के नीचे एकत्र हुए हैं | वामदलों और तमाम किसान संगठनों के सांझा मंच के रूप में इस रैली को मजदूर किसान संघर्ष मोर्चा नाम दिया गया है |
पहली बार आजाद सरकार के खिलाफ आयोजित रैली में किसान और मजदूर एकजुट होकर हिस्सा ले रहे हैं | किसानों का कहना है कि मौजूदा केंद्र सरकार सिर्फ धनी और कॉपोरेट लोगों के हितों को साधने वाली नीतियां बना रही है | इसका सीधा असर गरीब मजदूरों और किसानों पर हो रहा है | सरकार ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किसानों से जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नही हुए है | जिसके मजबूरन उन्हें दिल्ली आना पड़ा |
Watch Video
https://youtu.be/90P1_eJzIDE
