ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी दादरी रेल मार्ग पर एक कॉलेज छात्रा ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार कॉलेज की छात्रा ने ट्रेन के आगे कुद कर आत्महत्या कर ली। घटना वाली स्थान पर से छात्रा का बैग, मोबाइल और आधार कार्ड मिला है जिससे पता चला है कि वो झरवाई गांव की रहने वाली है।
इसके अलावा छात्रा का राजिव गांधी महिला कॉलेज का पहचान पत्र भी बरामद किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही इन सभी सवालों के जवाब मिल सकते है।

