ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शुक्रवार से ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के बड़े मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं | गृहमंत्री राजनाथ सिंह औऱ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के बाद | शनिवार को सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की |
मुलाकात के बाद हालांकि सीएम ने मुलाकात के बाद मीडिया से कोई बातचीत नहीं की लेकिन सीएम ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री से पंजाब की सुरक्षा और कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिला |


