पटियाला जेल से कैदी का वीडियो वायरल, कैदी ने लगाए मारपीट के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की जेलों में से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाब की जेलों में बंद कैदी खुलेआम मोबाइल फोन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की जेलों में से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाब की जेलों में बंद कैदी खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे है। इतना ही नहीं कैदी जेल में ही रह कर वीडियो को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए कई सख्त कानून बनाए इसके बावजुद भी कानून की धज्जिया सरेआम उड़ाई जा रही है। पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इन मामलों के विरूद्ध कई अहम कदम उठाए है इसके बावजुद भी इस तरह के मामले थम नहीं रहे है।

viral video

जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे है और साथ ही जेल में से वीडियो को बना कर वीडियो भी शेयर कर रहे है। ऐसा ही ताजा मामला पटियाला से सामने आया है जहां पर जेल में बंद कैदी ने अपनी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में कैदी ने अपने साथ हुई मारपीट के आरोप लगाए है। कैदी का ये भी कहना है कि उससे पैसों की मांग की जा रही है जब वो पैसे ना देने की बात करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है।

mobile

इसके अलावा उसने जेल सुप्रिंटेडेंट की मिली भगत से उसकी पिटाई होती है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। वायरल हो रही वीडियो को देखने के बाद पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा और उसने काम पर सवाल उठ रहे है। साथ ही कहा जा रहा है कि पुलिस सुरक्षा होने के बाद भी इस तरह की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। जिसके बाद जेलों में तैनात पुलिस अधिकारियों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *