ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा अगवा किये पुलिसकर्मियों के 10 रिश्तेदारों को छोड़ दिया गया है लेकिन अभी तक आतंकी संगठन हिज्बुल ने बदले में उनके साथियों को छोड़ने की मांग लगातार जारी रखी हुई है |
हमारे रिश्तेदार भी छोड़ो- आंतकी
बता दे आतंकयों ने एक ऑडियो जारी किया गया है जिसमे हिज्बुल आतंकी रियाज नायकू सभी बंधकों को रिहा करने की बात कर रहा है | हालांकि, ऑडियो के जरिए उसने धमकी देते हुए कहा कि अगले 3 दिन में उसके सभी रिश्तेदारों को छोड़ दिया जाए | वरना इसका नतीजे भुगतने को तैयार रहें |
पुलिसकर्मियों के 10 रिश्तेदारों को बनाया था बंधक
इससे पहले शुक्रवार करीब शाम 5 बजे 10 में से 3 बंधकों को छोड़ा गया था | शुरुआत में छोड़े गए 3 बंधकों में से एक कुलगाम में डिप्टी एसपी के भाई भी शामिल थे |



