ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में से अधिकतर नौजवान अपने देश छोड़कर विदेश की और जा रहे है। विदेश जा कर नौजवान अपना भविष्य सुनहरा बनाना चाहते है। पंजाब में अधिकतर नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जुझ रहे है जिस कारण वो काम के लिए और पैसे कमाने के लिए विदेश जा रहे है।
पर विदेश जा रहे नौजवानों में से कई नौजवान ऐसे भी है जो गलत ढ़ग अपनाकर विदेश जा रहे है जिस कारण उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं विदेश से कई पंजाबी नौजवानों को डिपोट भी कर दिया जाता है। सूत्रों से पता चला है कि यूके और अमेरिका जाने वाले लोगों के लिए वहां की सरकारें बहुत सख्ती दिखा रही है। जिस कारण आए दिन 30 से भी अधिक लोग डिपोट होकर भारत वापिस आ रहे है।
इनमें से सबसे ज्यादा दोआबा और माझा क्षेत्र के नौजवान है। जो अमेरिका और यूके जाते है। जिनको ज्यादातर डिपोट किया जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब के नौजवान विदेशों की तरफ रोजगार के लिए बढ़ रहे है। क्योकि पंजाब में नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है। जिस कारण सरकार को रोजगार के साधन बढ़ाने चाहिए ताकि वो नौजवान विदेशों की और ना जाए।


