लहरागागा में बेटी के ससुराल जाना पिता को पड़ा महंगा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लहरागागा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक पिता को अपनी बेटी के घर पर जाना महंगा पड़ गया।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लहरागागा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक पिता को अपनी बेटी के घर पर जाना महंगा पड़ गया। मिली जानकारी अनुसार अनिल कुमार को उसकी बेटी नेहा का फोन आया था कि उसकी बेटी के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे है जिस कारण वो अपनी बेटी को उसके ससुराल लेने के लिए गया था। जब अनिल कुमार अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसके साथ भी नेहा के ससुराल वालों ने मारपीट की  जिस कारण वो गंभीर जख्मी हो गए।

murder

जब इलाज के लिए उनको अस्पताल में इलाज के ले जाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते है और जब वो राखी बांध कर अपने ससुराल वापस आई थी तो उसके साथ इस वात पर मारपीट की गई वो अपने मायके से कोई भी राखी का गिफ्ट नहीं लेकर जिस कारण उसने अपने पिता को फोन किया पर उन्होने उसके पिता के साथ मारपीट कर जान से मार दिया। पीड़ित के बयानों के बाद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है औऱ मामले की अगली कार्र्काई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *