ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर शिरोमणी अकाली दल पर पलटवार किया है। सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन ने कहा है कि हमले के दौरान कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं थी।
साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि 1984 सिख कत्लेआम के दौरान कोई भी शामिल था तो उसको फांसी पर लटका देना चाहिए। सूत्रों से ये भी पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी कभी भी दंगों में शामिल नहीं थी।
इसके अलावा उन्होने कहा है कि इस मामले में राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराना बिल्कूल ही व्यर्थ है। साथ ही कैप्टन ने ये भी कहा कि कुछ लोगों की गलती के कारण सारी पार्टी को जिम्मेदार ठहराना बिल्कूल ही गलत है।


