दो गुटों में हुआ झगड़ा, अंधाधुंध चली गोलियों में दो युवकों की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार दो गुटों में झगड़ों के दौरान फायरिंग की जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है ऐसा ही ताजा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार दो गुटों में झगड़ों के दौरान फायरिंग की जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है ऐसा ही ताजा मामला गोइंदवाल साहिब से सामने आया है जहां पर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस झगड़े के दौरान अंधाधुंध गोलियां तक चल पड़ी। जिस कारण दो युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार गुरजंट और अर्शदीप के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से तकरारबाजी चल रही थी जिस कारण दोनों एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देते रहते थे।

firing

इसकी के चलते दोनों के गुटों के बीच किसी बात को लेकर झग़ड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट को  घेर लिया और इस दौरान अंधाधुंध गोलियों की बरसात की गई जिस कारण दोनों युवकों की मौत हो गई। सूत्रों का ये भी कहना है कि ये दोनों गुट किसी गैंगस्टर ग्रुप के साथ संबंधित है।

dead

फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस तरह का ये पहला मामला नहीं है जब दो गुटों ने झगड़े के दौरान गोलियां चलाई हो इस तरह की वारदातों के लगातार सामने आने के बाद साफ कहा जा सकता है कि इस तरह के गुटों में पंजाब पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है जिस कारण वो इस तरह की वारादातों को अंजाम दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *