ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में फांसी की सजा भुगत रहे बलवंत सिंह राजोआणा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
सूत्रों से पता चला है कि राजोआणा को श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि इस संबंधी श्री गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी आगामी मीटिंग के दौरान इस पर विचार कर सकती है।
वहीं दूसरी तरफ इस फैसले से संत समाज और दमदमी टकसाल पूरी तरह से अपनी स्वीकृति दी है। सूत्रों से कहा ये भी जा रहा है कि इस फैसले के साथ Justice Ranjit Singh कमीशन की रिपोर्ट से पैदा हुए मौजूदा स्थिति पर से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहल जगतार सिंह हवारा को भी श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार के रूप में ऐलाना गया था।


