ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेशों में लगातार बढ़ती जा रही भेदभाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। विदेशी धरती पर अपने देश को छोड़कर भारतीय नागरिक रोजगार के लिए जाते है पर वहां पर नस्लीय भेदभाव के कारण उनकी भावनाओं को आहत पहुंचाया जा रहा है। ऐसा ही एक और मामला कैनेडा से सामने आया है जहां पर भारतीय नौजवान के साथ एक विदेशी महिला ने नस्लीय टिप्प्णी की।
सूत्रों से पता चला है कि कार खड़ी करने के दोनो के बीच तकरार हो गई थी और ये तकरार इतनी बढ़ गई कि विदेशी महिला ने भारतीय नौजवान को पाकिस्तान का नौजवान बोल दिया। झगड़े के दौरान विदेशी महिला ने युवक को कहा पाकि अपने देश वापस जाओं युवक ने इस वारदात की वीडियों भी बनाई तो विदेशी महिला ने भारतीय युवक को लूजर कह कर संबोधित किया और साथ ही कहा पाकि तू फिल्म बना ले, पाकि तू ऐसा ही है गंदी चमड़ी वाला।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि महिला के द्वारा की गई इस वारदात पर कहा कि उसको बिल्कूल भी अफसोस नहीं है। गौरतलब है कि कैनेडा से इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। जिस कारण पंजाबियों में इस संबंधी काफी रोष पाया जा रहा है।


