विदेश जाने के सपने में लापता हुआ एक और पंजाबी नौजवान,रास्ते में ही लापता हो गया !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के नौजवान अपने भविष्य के लिए और काम की तलाश के लिए विदेश की और अधिक से अधिक बढ़ रहे है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के नौजवान अपने भविष्य के लिए और काम की तलाश के लिए विदेश की और अधिक से अधिक बढ़ रहे है। जिस कारण विदेश जाने के लिए नौजवान किसी भी तरीके को अपनाने के लिए तैयार है। गलत तरीके से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले नौजवानों किसी ना किसी बड़ी मुसिबत में फसते जा रहे है। ऐसा ही एक और मामला नवांशहर से सामने आया है जहां पर एक नौजवान अमेरिका जाने के लिए निकला था और वो रास्ते में ही कही लापता हो गया।

punjabi youth

मिली जानकारी अनुसार गौरव नाम का नौजवान ढाई महीने पहले अपने घर से अमेरिका जाने के लिए निकला था जिसके बाद उसकी कोई भी खबर सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि गौरव अवैध तरीके के साथ अमेरिका जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। परिजनों का कहना है कि गौरव के बड़े भाई ने उसको अमेरिका भेजने के लिए एजेंट से बात की थी जिसके बाद वो घर से निकल गया था काफी समय तक तो उसके साथ बात होती रही पर उसके बाद उसका फोन आना और जाना बिल्कूल ही बंद हो गया।

punjabi youth

साथ ही उनका कहना है कि आखिर समय में गौरव मैक्सिको के जंगलों में था इसके बाद उनकी कोई बात नहीं हुई है। जिस कारण गौरव के परिजनों ने उसकी तलाश करने की मांग की है। गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब कोई नौजवान विदेश जाने की चाहत में अवैध और गलत तरीका अपनाते है जिससे उनको कई बार अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है। इन मामलों को देखते हुए सरकार को फर्जी एजेंटो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *